माता रमाबाई जयंती का आयोजन
रेवाड़ी 10 फरवरी 2025 ( ) त्यागमूर्ति माता रमाबाई अम्बेडकर जी का 128वां जन्मदिवस माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, आजाद नगर रेवाड़ी के अम्बेडकर भवन प्रांगण में बडे़ हर्षेाल्लास के साथ मनाया गया। जयंती समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी श्रीमती रेखा दहिया ने की। यह कार्यक्रम पूरी तरह महिलाओं को समर्पित रहा। प्रेस सचिव श्री बहादुर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत माता रमाबाई के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर की। समारोह की अध्यक्षा ने अपने सम्बेाधन में बताया कि माता रमाबाई अम्बेडकर ऐसे ही त्यागमूर्ति नहीं कहलाई बल्कि अपने जीवन के अल्प वर्षेां (37 वर्ष) में बहुत ही गरीबी के हालात में परिवार का पालन-पोषण मजदूरी करके, कंडे थाप कर उन्हें बाजार में बेचकर किया। बाबा साहेब की पढाई व लक्ष्य विचलित न हो,उसके लिए अपनी 4-4 संतानों की मौत का दंश भी झेलना पड़ा। परंतु बाबा साहेब को अपने मुख्य लक्ष्य से भटकने नहीं दिया। सभा को श्री कांशीराम खिंची, नारायण सिंह तंवर, आर.एस.सांभरिया, राकेश कुमार,राम अवतार यादव एकलव्य,हवा सिंह बौध, राजेश कुमार तथा बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। मंच संचालन मोनिका मैडम ने किया। आए हुए सदस्यों का संस्था प्रधान श्री बुधराम पंवार ने धन्यवाद किया।
प्रेस सचिव
प्रेस नोट रेवाड़ी 26 जनवरी,2024 ( ) 75वां गणतंत्र दिवस समारोह माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, आजाद नगर रेवाड़ी के अम्बेडकर भवन में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था प्रधान श्री बी.आर.पवांर, आर.पी.मेहरा, मुख्य अभियंता राकेश कुमार, नारायण सिंह तंवर, लाल सिंह, नेतराम, रामानंद, प्रताप, मोनिका मैडम, गीता तंवर, सुमित्रा देवी एवं नन्हें-मुन्हें बच्चों की उपस्थिति में भारतीय झंडा फहराया गया तथा राष्ट्रीय गान का संयुक्त संगायन किया। राष्ट्रीय गान के बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था में आयोजित इस गणतंत्र समारोह में मुख्यत: श्री नारायण सिंह तंवर, रामचंदर रांगेरा, आर.एस.सांभरिया, ईश्वर सिंह, महिपाल सिंह आदि सदस्यों ने भारतीय संविधान एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बारे में अपने-अपने विचार रखे। संस्था प्रधान इंजि. बुधराम पंवार ने अपने सम्बोधन में गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। मंच संचालन प्रेस सचिव श्री बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर नन्हीं गुडि़या आदिति ने पेड़ लगाओ विषय पर अपनी प्रस्तुति दी तथा देशों में देश भारत,भारत में हरियाणा गाने पर अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। साथ ही मास्टर दिपांशु ने भी फलेग में कलर एवं गणतंत्र दिवस पर अपना व्याख्यान अंगेजी में दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन भी किया गया। इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार, पृथ्वी सिंह पूनिया, प्रताप सिंह, ओ.पी.नाहरवाल, मदन लाल, रामानंद, राजेंद्र जिनागल, रामनिवास, शिवदान सिंह, लाल चंद, धर्मेंद्र, मंजू, गीता देवी, रामकुमार, प्रताप सिंह, श्योकरण मेहरा आदि उपस्थित थे।
प्रधान
स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन
रेवाड़ी 15 अगस्त 2024 ( ) माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के प्रांगण में संस्था प्रधान श्री बुधराम पंवार की अध्यक्षता में देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए ध्वजारोहण किया गया। श्री रोहताश सिंह जिनागल के मुख्य आतिथ्य तथा संस्था के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में यह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कविता व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। नन्हें बच्चों में बेबी आदिति, मास्टर दिपांशु, मास्टर विराजवीर, बेबी हर्षिता तथा बेबी मीनाक्षी ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियो से अतिथियों व श्रेाताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्री फूल सिंह नाहरवाल, डॉ.ए.एस.दहिया, नारायण सिंह तंवर, महिपाल सिंह, रामचंद्र रांगेरा, ईश्वर सिंह आदि वक्ताआं ने सम्बोधित किया। मुख्य अतिथि ने सम्बोधन में स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ पर सभी को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि असली आजादी तभी साकार होगी जब हर वर्ग को अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, सभी जरूरतमंद को रोजगार मिले व सभी खुशहाल हों। साथ ही कहा कि देश के विकास में सभी का पूर्ण योगदान रहे, तभी देश चहुं ओर विकास की तरफ अग्रसर हो सकता है। समारोह के अध्यक्ष इंजि. बुधराम पंवार ने स्वतंत्रता की बधाई देते हुए आए हुए सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन प्रेस सचिव श्री बहादुर सिंह ने किया।
प्रेस सचिव
परिनिर्वाण दिवस पर श्रदांजलि सभा का आयोजन
रेवाड़ी 6 दिसंबर,2024 ( ) भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अइम्बेडकर जी के 68वें महापरिनिर्वाण दिवस पर माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, आजाद नगर रेवाड़ी के अम्बेडकर भवन के प्रांगण में श्रदांजलि सभा का आयोजन चीफ इंजि. (सेवानिवृत्त) राकेश कुमार के मुख्य आतिथ्य में तथा संस्था प्रधान बुधराम पंवार की अध्यक्षता में किया गया। प्रेस सचिव बहादुर सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम उपस्थित गणमान्यों ने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी गई तथा वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष एवं देश के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब की बताई शिक्षा का अनुसरण करते हुए शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाए इसके लिए समाज में काम करने की जरूरत है। श्रदांजलि सभा को श्री नारायण सिंह तंवर, जगदीश डहिनवाल, आर.एस.सांभरिया, ईश्वर सिंह, रामअवतार, कांशीराम खिंची , आर.पी.मेहरा, महेश दत्त आदि नें सम्बोधित किया। इस अवसर पर श्री बहादुर सिंह सरपंच ने बाबा साहेब की 22 प्रतिज्ञाएं दिलाई तथा समाज कल्याण हेतु सब सुख गाथा का संज्ञायन किया। मंच संचालन सतबीर सिंह चौहान ने किया। सभ में आए हुए सभी महानुभावों का धन्यवाद संसथा प्रधान श्री बुधराम पंवार ने किया।
महासचिव
महामना ज्योतिबा फूले की जयंती पर आयोजित गोष्ठी
रेवाड़ी : 11 अप्रैल,2024 ( ) माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, आजाद नगर रेवाड़ी के प्रांगण में सत्य शोधक समाज नामक संस्था के संस्थापक, महिलाओं में शिक्षा की जोति जलाने वाले महान शिक्षक, लेखक महामना ज्योतिबा फूले की 197वीं जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्था प्रधान इंजि. बी.आर.पंवार ने की। उपस्थित सदस्यों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर श्री नारायण सिंह तंवर, जगदीश डहिनवाल, ईश्वर सिंह, डॉ. अतर सिंह दहिया, अभय सिंह उहिनवाल, महिपाल सिंह, बहादुर सिंह,राम चंदर रंगा आदि ने उनके जीवन एवं संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा ग्रहण की तथा अपनी पत्नी सावित्री बाई फूले को शिक्षित कर भारत में प्रथम बालिका स्कूल की स्थापना की। महिलाओं को शिक्षित करने का कार्य किया तथा सरकारी स्कूलों से बेहतर गुणवत्ता प्राइवेट स्कूलों में दी, जिससे उनके स्क्ूलों में बालक-बालिकाओं की संख्या सरकारी स्कूलों से अधिक रही। वे जीवन भर दलित, पिछडों एवं वंचितों के अधिकार, बाल-विवाह, सतीप्रथा के रोकथाम के लिए कार्य करते रहे। इस गोष्ठी में मुख्यत: श्री आर.पी.मेहरा, रोहतास सिंघल, अशोक चौधरी, पृथ्वी सिंह पूनिया, दिनेश कुमार बौध, प्रेमराज, डॉ. रघुनाथ, प्रताप सिंह, दलीप सिंह, योगेश सिंघल, श्योकरण मेहरा आदि उपस्थित रहे।
प्रेस सचिव
माता रमाबाई जयंती का आयोजन
रेवाड़ी 07 फरवरी 2024 ( ) त्यागमूर्ति माता रमाबाई अम्बेडकर जी का 126वां जन्मदिवस माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, आजाद नगर रेवाड़ी के अम्बेडकर भवन प्रांगण में बडे़ हर्षेाल्लास के साथ मनाया गया। जयंती समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती कांता तंवर रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पार्षद एडवोकेट कुसुमलता ने की तथा डॉ. सरिता सैनी पार्षद वार्ड नं. 4, श्रीमती रेखा आजाद जिला पार्षद ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि श्रीमती कांता तंवर ने अपने सम्बेाधन में बताया कि माता रमाबाई अम्बेडकर ऐसे ही त्यागमूर्ति नहीं कहलाई बल्कि अपने जीवन के अल्प वर्षेां (37 वर्ष) में बहुत ही गरीबी के हालात में परिवार का पालन-पोषण मजदूरी करके, कंडे थाप कर उन्हें बाजार में बेचकर किया। बाबा साहेब की पढाई व लक्ष्य विचलित न हो,उसके लिए अपनी 4-4 संतानों की मौत का दंश भी झेलना पड़ा। परंतु बाबा साहेब को अपने मुख्य लक्ष्य से भटकने नहीं दिया। सभा को श्री नारायण सिंह तंवर,रामचंदर रांगेरा, महिपाल सिंह, जगदीश डहिनवाल, कांशीराम खिंची तथा बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। मंच संचालन मोनिका मैडम ने किया। संस्था प्रघान एवं उनकी टीम ने मुख्य अतिथि,अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्यत: श्री आर.पी. मेहरा,पूर्व प्रधान,डॉ. अतर सिंह दहिया,फूल सिंह नाहरवाल, दिनेश कुमार, सतबीर सिंह चौहान, रोहताश सिंह सिंघल, पृथ्वी सिंह पूनिया, अशोक चौधरी, आर.एस.सांभरिया, रामानंद, प्रताप सिंह, लालचंद, सुमित्रा पंवार, प्रेम कुमारी, सुमित्रा, विद्या देवी, कमलेश कुमारी, राजबाला दहिया, किरण पूनिया, डॉ. टी.सी.तंवर, डॉ. रणबीर सिंह, ईश्वर सिंह, शीशराम आदि उपस्थित रहे।
प्रेस सचिव
बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ कार्यक्रम
रेवाड़ी : 23 मई,2024 ( ) माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था रेवाड़ी स्थित आजाद नगर, गली नं. 03 के प्रांगण में बैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) पर आज तथागत गौतम बुद्ध को उनके जन्म, बोधित्व व महापरिनिर्वाण के लिए याद व स्मरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान श्री बी.आर.पंवार ने की । प्रेस सचिव बहादुर सिंह ने बताया कि धम्मोपदेष्टा श्री दिनेश कुमार ने उपस्थित उपासकों को धम्म वंदना करवाई एवं पंचशील ग्रहण करवाया । इस अवसर पर श्री एन.एस.तंवर, डॉ. अतर सिंह दहिया, श्री महिपाल सिंह आदि वक्ताओं ने सिद्धार्थ से गौतम बुद्ध बने महात्मा बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार रखे। साथ ही वक्ताओं ने बताया कि कैसे राजकुमार सिद्धार्थ संघ से प्रव्रजित का रास्ता अपनाकर मानव कल्याण के दुखों के निवारण के लिए अष्टांगिक मार्ग मानव कल्याण के लिए पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर मुख्यत: पूर्व प्रधान श्री आर.पी.मेहरा, श्री रोहताश सिंह सिंघल, श्री श्योकरण मेहरा, श्री शिवदान सिंह, श्री प्रताप सिंह, श्री सत्य पाल सिंह, श्री भगवान दास आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में मावन कल्याण हेतु सब सुख गाथा का संयुक्त संगायन करवाया।
प्रेस सचिव
रेवाड़ी 26 जनवरी,2025 ( ) 76वां गणतंत्र दिवस समारोह माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, आजाद नगर रेवाड़ी के अम्बेडकर भवन में बडे़ हर्षोल्लास के साथ संस्था प्रधान श्री बी.आर.पवांर की अध्यक्षता में मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि योग शिक्षक श्रीमती गीता तंवर रही। इस अवसर पर विशेष रूप से संत शिरोमणी महाराज उद्यौदास अस्थल जैनाबाद के महंत श्री श्री 108 महाराज लालदास जी उपस्थित रहे। प्रेस सचिव बहादुर सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संस्था पदाधिकारी एवं सदस्य संस्था प्रांगण में प्रात: 11.00 बजे एकत्रित हुए तथा उनकी गरिमामयी उपस्थिती में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान गाया गया। तदपश्चात कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नन्हें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें बेबी आदिति,दिपांशु ,हर्षिता,विराजवीर ने डांस,भाषण,कविता तथा तारिणी ने कथक नृत्य से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि श्रीमती गीता तंवर ने संविधान तथा बाबा साहेब के बारे में अपने विचार रखे। विशेष रूप से उपस्थित महंत लालादास जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व का सबसे सर्वोत्तम लिखित संविधान है जिसके रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर हैं। उन्होंने दलितों, अछूतों के उत्थान के लिए संविधान में आरक्षण का प्रावधान किया । नारी को शिक्षा, रोजगार में बराबरी का अधिकार दिलाया, जिससे देश प्रगति के पथ पर अग्रसर बना हुआ है। इस अवसर पर श्री नारायण सिंह तंवर, महेश दत्त, बहादुर सिंह सरपंच, ईश्वर सिंह, सतबीर सिंह चौहान, राम अवतार एकलव्य,मनमोहित आदि वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे। संस्था प्रधान श्री बुधराम पंवार ने आए हुए सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन श्री महिपाल सिंह ने किया।
प्रेस सचिव
त्यागमूर्ति माता रमाबाई के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
रेवाड़ी : 27 मई,2024 ( ) माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था रेवाड़ी स्थित आजाद नगर, गली नं. 03 के प्रांगण में संस्था प्रधान एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में त्यागमूर्ति माता रमाबाई की 89वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रेस सचिव बहादुर सिंह ने बताया कि उपस्थित सदस्यों ने माता रमाबाई अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन परिचय,संघर्ष तथा बाबा साहेब अम्बेडकर को विश्वविख्यात बनाने मे अतुलनीय सहयोग के बारे में अवगत कराया । साथ ही बताया कि रमाबाई ने कैसे भयावह गरीबी के हालात में कण्डे (उपले) थाप कर बाजार मे बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण किया। बाबा साहेब के विदेश में पढाई के दौरान तीन संतानों का ईलाज न मिलने के कारण मौत का दंश झेलना पड़ा। परंतु बाबा साहेब को पढाई से विचलित न होना पड़े इसके लिए उन्हें तीन-तीन संतानों की मौत की खबर तक नहीं दी, इस प्रकार से वे त्यागमूर्ति कहलाई। 37 वर्ष की अल्पायु में आज ही के दिन 1935 में इस संसार से हमेशा के लिए विदा हो गई। इस अवसर पर श्री नारायण सिंह तंवर, डॉ.अतर सिंह दहिया, बी.आर पंवार,बहादुर सिंह, आर.पी मेहरा आदि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्यत: श्री सतबीर सिंह चौहान,अशोक चौधरी, ईश्वर सिंह, प्रताप सिंह,होशियार सिंह,प्रेमराज आदि उपस्थित थे।
प्रेस सचिव
Library
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Aenean ac tortor non nulla fermentum facilisis. Aliquam erat volutpat.
Cutting Tailoring
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Donec lacinia diam at mauris tincidunt, at accumsan libero bibendum.
Beauty Parlour
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nulla sit amet ex vitae est volutpat laoreet. Pellentesque habitant morbi tristique.
Coaching
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Curabitur eget turpis sit amet est malesuada fermentum nec a magna.
Free Medical Camp
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Cras rutrum risus ut tellus lacinia, et iaculis mi laoreet.
E-Seva
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Proin at libero sit amet metus efficitur tincidunt nec sed odio.